वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज :-बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांद दियर अंतर्गत ठेकहा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में एक आश्चर्य जनक घटना प्रकाश मे आया है। देवर ने अपनी भाभी के कलाई व कंधे पर दांत से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में घायल भाभी को चिकित्सकों ने 40 टांके लगाने के बाद बेहतर इलाज के लिए बलिया रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि घायल महिला के करीब तीन जगहों से कलाई और कंधे का मांस देवर ने दांत से नोच लिया है। जिससे उसकी हड्डियां दिख रही हैं। बता दे कि अर्चना देवी 40 वर्ष पत्नी लट्ठू यादव का अपने देवर के साथ भूमि विवाद था। मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। उसके बाद बात हाथापायी पर उतर आयी। गुस्साए देवर ने अपने भाभी अर्चना देवी का कलाई और कंधे को दांत से काटकर मांस निकाल कर लहूलुहान कर दिया। गंभीरावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।